अनु ठाकुर व प्रवीण शर्मा पर कार्रवाई:भाजपा ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, संगठन से बागी होने की मिली सजा

शिमला7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अनु ठाकुर। - Dainik Bhaskar
अनु ठाकुर।

हिमाचल विधानसभा चुनाव से ठीक 1 दिन पहले भाजपा ने दो बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें मंडी से बागी उम्मीदवार प्रवीण शर्मा और आनी से अनु ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए रद कर दिया गया है।

सदर विधानसभा क्षेत्र मंडी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे प्रवीण शर्मा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मतदान से ठीक एक दिन पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। भाजपा संगठनात्मक जिला मंडी के अध्यक्ष रणवीर सिंह की ओर से प्रवीण कुमार शर्मा द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है।

उनकी प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े प्रवीण शर्मा पार्टी का टिकट न मिलने की ‌वजह से सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि, भाजपा ने सदर विधानसभा क्षेत्र से अनिल शर्मा को पार्टी का टिकट दिया है। अनिल शर्मा भाजपा प्रत्याशी के रूप में मंडी सदर से चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रवीण शर्मा।
प्रवीण शर्मा।

इस बीच पार्टी ने आनी से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को अगले 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के चलते अनु ठाकुर पर निष्कासन की कार्रवाई अमल में लाई है।

इससे पहले भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष शर्मा, कुल्लू से पार्टी के उपाध्यक्ष राम सिंघ और ज्वालामुखी से अतुल कौशल, पूर्व सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, किशोरी लाल, मनोहर धीमान, KL ठाकुर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।