• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Himachal Assembly Election 2022; Maheshwar's U turn After Meeting Nadda, Said I Do Not Wish To Contest Elections, I Have Not Taken My Son's Contract

नड्डा से मुलाकात के बाद महेश्वर का यूटर्न:बोले- मेरी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं, मैंने बेटे की ठेकेदारी नहीं ली

शिमला7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर को लेकर भाजपा वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह का बयान सुर्खियां बन रहा। शिमला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद महेश्वर सिंह ने यूटर्न ले लिया है। महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरी इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है, मेरी उम्र भी 73 हो गई है और मैं इंडिपेंडेंट चुनाव नहीं लड़ सकता हूं। नड्डा से मुलाक़ात करने के बाद देर शाम को मीडिया से बात करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ बातचीत करके उनको अपनी इच्छा से अवगत करवाएंगे।

'मर जाऊंगा, लेकिन कांग्रेस में नहीं जाऊंगा'
महेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में जाने का कोई सवाल नहीं है। मर भी जाऊंगा, तब भी कांग्रेस में नहीं जाऊंगा।

'बेटे पर मेरा कोई बस नहीं, मैंने बेटे की ठेकेदारी नहीं ली'
महेश्वर सिंह ने अपने बेटे हितेश्वर ठाकुर के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि बेटे पर मेरा बस में नहीं है और न ही मैंने बेटे की ठेकेदारी ली है। उनका अपना फैसला है, इस पर वह कुछ नहीं कर सकते। बेटे की जिम्मेदारी नहीं लेता। शादी के बाद बेटे कहां बाप की सुनते हैं।

महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरा एक नामांकन रद्द हो चुका है और अब 73 साल की उम्र में निर्दलीय चुनाव लड़ना कठिन है, लेकिन अगर मेरे कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए जोर देंगे तो उनको समझाऊंगा कि इस उम्र में चुनाव लड़ना बहुत मुश्किल है। कई बार वर्कर्स की इच्छा होती है तो उनकी सुननी पड़ती है।

महेश्वर सिंह ने कहा कि मैं पार्टी से जुड़ा हुआ है। पहले भी जब पार्टी ने मेरे साथ अन्याय किया तो मैंने अलग पार्टी बनाई थी और जब पार्टी ने आग्रह किया तो मैं वापस आ गया। बता दें कि महेश्वर का टिकट नामांकन पत्र भरने से ठीक पहले पार्टी ने काट दिया। इससे महेश्वर सिंह ने बागी होकर आजाद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। जिसके बाद आज पार्टी हाईकमान ने उनको मनाने के लिए उनसे बात की।

जेपी नड्‌डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा।
जेपी नड्‌डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा।

महेश्वर सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, किया ऐलान

उन्हें कुल्लू से शिमला लाने के लिए हेलिकॉप्टर तक भेजना पड़ा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं की महेश्वर सिंह के साथ देर शाम तक चर्चा चली। महेश्वर सिंह के साथ नड्डा की यह वार्ता सफल भी रही और महेश्वर सिंह ने बाहर आकर मीडिया में ऐलान कर दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब 29 अक्टूबर को देखना है कि महेश्वर सिंह बतौर आजाद उम्मीदवार भरे गए नामांकन पत्र को वापस लेते हैं या नहीं। पार्टी प्रत्याशी के तौर पर भरे गए उनके नामांकन पत्र को रद्द कर दिया गया है।