दिल्ली नगर निगम चुनाव में दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों से वोट मांगने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 20 नवंबर को दिल्ली जाएंगे। भाजपा 20 नवंबर को महारैली का आयोजन कर रही है। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के 14 मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परसों दिल्ली रवाना होंगे। महारैली में मुख्यमंत्रियों के साथ कुछ केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे। महारैली दिल्ली के अलग-अलग भागों में होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि पार्टी ने उन्हें दिल्ली नगर पालिका के चुनाव में प्रचार का जिम्मा सौंपा है।
दिल्ली में हिमाचलियों की संख्या ज्यादा
दिल्ली में हिमाचलियों की संख्या बहुत ज्यादा है। इनमें से केंद्र व दिल्ली सरकार में सेवारत कर्मियों के अलावा निजी क्षेत्र में भी दिल्ली NCR में लाखों हिमाचली कार्यरत हैं। बकायदा दिल्ली में हिमाचल वासियों की कई सामाजिक संस्थाएं सक्रिय हैं।
लिहाजा दिल्ली में रह रहे हिमाचल के मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में साधने के मकसद से पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिल्ली नगर निगम के प्रचार में उतारने की रणनीति बनाई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.