• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Himachal Congress President Pratibha Singh Targeted The Modi Government | Union Government Misusing Central Investigative Agencies | Rahul Gandhi | Modi Adani's Relationship

राहुल गांधी के खिलाफ BJP का शोर ड्रामा:प्रतिभा बोलीं- मोदी-अडाणी के रिश्तों की सच्चाई सामने लाने से डर रही सरकार, इसलिए सदन में हंगामा

शिमला3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी देश में बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए मोदी सरकार 8 सालों से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के घर पुलिस भेजकर लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सदन में राहुल गांधी के खिलाफ BJP का शोर-शराबा सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। ऐसा करके BJP देश की जनता का ध्यान प्रधानमंत्री मोदी और अडाणी के रिश्ते को लेकर मचे बवाल से भटकाना चाहती है, क्योंकि अडाणी मसले को लेकर सदन में चर्चा और JPC जांच की मांग कर रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से नहीं डरेगा विपक्ष
प्रतिभा सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी के दुरुपयोग की गलत परंपरा शुरू की है। इससे विपक्ष डरने वाला नहीं है, बल्कि जनता के बीच जाकर मोदी और अडाणी के रिश्ते की सच्चाई बताई जाएगी।

राहुल गांधी को सदन में नहीं रखने दी जा रही अपनी बात
प्रतिभा ने कहा कि राहुल गांधी सदन में अपनी बात रखना चाह रहे हैं, पर उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। किसी भी सांसद पर उनके किसी भी बयान को लेकर संसद में अगर कोई आरोप लगाया जाता है तो उन्हें पूरा अधिकार है कि वह सदन के अंदर ही उसका जवाब दें।

ऐसा पहली बार जब सत्ता पक्ष नहीं चलने दे रहा सदन
उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष भाजपा सदन को नहीं चलने दे रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि देश की जनता का ध्यान अडाणी के कथित घोटाले से भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों का पैसा आज SBI और LIC में डूबने की कगार पर है और मोदी सरकार फिर भी JPC जांच से घबरा रही है।

खबरें और भी हैं...