हिमाचल में 3 IPS और 5 HPS का ट्रांसफर:IG सुमेदा को पुलिस मुख्यालय और अभिषेक दुल्लर को DIG धर्मशाला लगाया

शिमला3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल सरकार ने मंगलवार को तीन IPS (इंडियन पुलिस सर्विस) और पांच HPPS (हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विस) अधिकारियों के तबादला व तैनाती के आदेश जारी किए। सरकार ने 2005 बैच की IPS एवं IGP (इंस्पेक्टर जनरल पुलिस) धर्मशाला सुमेदा को IG पुलिस मुख्यालय लगाया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एवं नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभिषेक दुल्लर को DIG धर्मशाला और 2020 बैच की IPS शिवानी मेहला को DSP रामपुर लगाया है।

ASP ऊना प्रवीण धीमान को ASP 3-IRBn बटालियन पंडोह की जिम्मेदारी
सरकार ने 2008 बैच के HPPS एवं ASP ऊना प्रवीण धीमान को ASP 3-IRBn बटालियन पंडोह, HPPS एवं ASP 3-IRBn बटालियन पंडोह संजीव कुमार को ASP ऊना, DSP 1-IRBn बटालियन ऊना जितेंद्र कुमार को DSP अंब, DSP अंब वसुधा सूद को DSP 1-IRBn बटालियन ऊना और 2019 बैच के HPPS एवं DSP चंद्रशेखर को DSP (SDRF) मंडी लगाया है।