हिमाचल में BJP की एक और कॉल रिकॉर्डिंग:महिला नेत्री ने जमकर खरी खोटी सुनाई, धूमल से लेकर रवि, पठानिया और परमार को भी लपेटा

शिमला4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले BJP का एक ओर ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से लेकर पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व सांसद कृपाल परमार और अर्की से रत्नपाल तक को लपेटा गया है। यह कथित ऑडियो चंबा जिले के डलहौजी से पूर्व भाजपा विधायक रेणु चड्ढा का बताया जा रहा है। हालांकि रेणु चड्ढा ने इसे कट पेस्ट और उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है।

कथित ऑडियो में विपिन नाम का BJP वर्कर रेणु चड्ढा को फोन करता है और दोनों में लगभग 8.8 मिनट बात होती है। इसमें दोनों BJP के कुछ नेताओं को खरी-खोटी सुना रहे हैं। खासकर डलहौजी से भाजपा प्रत्याशी DS ठाकुर को बाहरी बताकर दोनों बात कर रहे हैं। बता दें कि DS ठाकुर चंबा जिले के ही चुराह से संबंध रखते हैं। इसलिए वायरल ऑडियो में दोनों नेता उन्हें बाहरला व्यक्ति बता रहे हैं। पढ़िए इनकी बात के कुछ अंश...

विपिन: हेलो, नमस्कार मैडम जी

रेणु: नमस्कार, कौन बोल रहे हैं।

विपिन: विपिन बोल रहा हूं। मनेरा, ओरा से

रेणु: ओह, अच्छा-अच्छा-अच्छा, वाह जी वाह, मैं तो वेट कर रही थी, मैंने कहा आएंगे

विपिन: मैं तो 3-4 दिन से फोन कर रहा हूं। आप फोन नहीं उठा रहे।

रेणु: आना कब है?

विपिन: देखता हूं 1-2 दिन में। बनाता हूं विचार, एक तो टाइम नहीं लग रहा।

रेणु: कल आ जा बेशक

विपिन: और, नई ताजी कोई

रेणु: नई जाती कुछ नहीं खास, त्वडे तो माहौल BJP का।

विपिन: थोड़ा-थोड़ा ही है।

रेणु: नहीं, ओरा में तो अच्छा होता है। आमतौर पर।

विपिन: होता है, बंदे एंटी हो जाते हैं

रेणु: हां, बाहरला आदमी है, लोकल तो है नहीं

विपिन: पारली साइड कैसा है

रेणु: पारली साइड तो आशा को ही वोट जाएगा, लास्ट टाइम भी आशा को ही गया था। इस बार आशा को ही जाएगा।

विपिन: हांजी,

रेणु: देखो, वो ठीक बोलते हैं, अपने हिसाब से। पार वाले बोलते हैं कि किसने जाना है कंदला, 2 बसे बदलो फिर भी कोटी उतार देती है। बोलते हैं कि इतने पागल तो हम है नहीं। बोलते हैं यह (आशा) मांड़ी है, चंगी है, कांणी है, लगड़ी है, जैसी भी है, हैं तो अपनी न, मिल भी जाती है।

विपिन: मेरा भी बाजार यही है, मैंने भी बोला था, पुराने बंदे हैं

रेणु: पुराने बंदे की कौन सुनता है। मैं तो इक मोटी गल जाननी हैं, मैं राकेश पठानिया को फोन किता। साड्‌डा बड़ा प्यार है। वो कॉलेज में होंदा था, तां साडे घर आंदा था। उन बेचारे दी सीट बदली। नूरपूर से फतेहपुर कर दी। मैंने का राकेश क्या हाल चाल है बच्चे, कहता कि बहन जी मैं तो हार रहा हूं। मैंने का गल क्या हुई। कहदां पहले तो मेरे नाल विद्रोह हुआ, मेरी सीट बदल दीती।

कहदां मेरे सारे महिला मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा मेरे साथ फतेहपुर चले आए, पर मुश्किल यह है कि फतेहपुर इनकी वासियत नहीं है ज्यादा। कहदां मैं (राकेश पठानिया) एक पिंड गया। उथे माता थी। मैंने पूछा माता मैंनो वोट पांय, मैं तेरा बच्चा हैं। बोलती न इस बारी हथा न वोट देना है। कहदां, 5-7 लड़के-लड़किया खड़े थे, उनसे पूछा तो कि तुम तो यंग लोग हो, तुम तो वोट डाल देना।

तो वो बोलते नहीं अंकल जी हम नहीं डाल रहे आपको वोट। बच्चे बोलते हैं कि अपदा बंदा जो लोकल है वो रोटी खाएगा और अपनी पत्तल खुद चकेगा और तुसी बड़े लोग आएंगे तो चले जाएंगे। हम पत्तल उठाने रह जाएंगे। उसने बोला कांग्रेस तो खत्म हो रही है। फिर बच्चे बोलते हैं कि कहां खत्म हो रही है। सरकार तां बन रही है।

विपिन: मुझे भी ऐसा लग रहा है।

रेणु: हां, मुझे लग रहा है कि हमारे वाले लड़ते रह जाने हैं, इन्होंने (कांग्रेस) सरकार बना देनी है।

विपिन: बिल्कुल, मुझे भी राय दस्सो, की-करिए।

रेणु: साडा भी सोच के ही चलेंगे। असी पागल थोड़ी न है। असी 82-83 हजार वोटर है। इस कंसीच्वेंसी में। एक भी बंदा नहीं मिला, जिसको टिकट दी जा सकती थी। सारी उम्र असी दरिया और इन्होंदी झूठी पत्तले उठानी। वाह भई वाह। आठवीं पास नू भी नहीं दी। हम पढ़े लिखे है। MA पढ़ी हुई हूं। 12वीं तो आजकर हर बच्चे ने की हुई है। अच्छा बाहर के आदमी को क्यों बनाना भगवान

विपिन: सही बात है

रेणु: 2026 में फिर पुनर्सीमांकन होना है। अभी 68 विधानसभा सीटे हैं। फिर बढ़ जानी है,80 सीटें हो जानी है। 80 में आप सोचो कि चुराग तो खुल जाएगी। कास्ट के लिए रिजर्व नहीं रहेंगी। हमारी वाली फस जाएगी। क्योंकि कास्ट वाले बहुत है, हमारी साइड में। फिर कोई नया बंद आ जाएगा कास्ट का, हम उसकी नौकरी करते रह जाएंगे।

विपिन: बिल्कुल

रेणु: देखो, सुजानपुर आलयां ने सीटिंग चीफ मिनिस्टर धूमल हदा दिता था। वो बोलते है कि इसके बाप का राज थोड़ी न है कि हमीरपुर से उठकर सुजानपुर आ जाता।

विपिन: सही बात है।

रेणु: बोले, हराकर भेजो, दोबारा नहीं आएंगा।

विपिन: सही बात

रेणु: रविंद्र रवि जयसिंहपुर से उठा, देहरा चला गया। देहरा वालयां ने हराकर भेज दिया वापस।

विपिन: सही बात है, ये तो खत्म करने वाला है।

रेणु: बाबे का राज थोड़ा न है। जहां दिल किया, वहां खड़े हो गए

विपिन: सही बात है

रेणु: कृपाल परमार पठानकोट का रहना वाला है। फतेहपुर में खड़ा हुआ। उन्हें हराके भेजया वापस।

विपिन: सही बात

रेणु: रत्नपाल सिंह अर्की से लड़ा

विपिन: लोगों ने हराकर वापस नालागढ़ भेज दिया, कि जहां का रहने वाला है, उधर जा

रेणु: एक हमारे बेवकूफ हैं, पार के आदमी को जिता रहे हैं। देखो हमारे जितना बेवकूफ कौन होगा

विपिन: तुंहारा राइट मिलता, तुंहा को सीट मिलनी चाहिए थी।

रेणु: किसी को भी टिकट दे देते, किसी लोकल को मिलती, कुलदीप को दे देते। मंडल अध्यक्ष को दे देते, गांव वाले लड़के को दे देते

पहले भी वायरल होते रहे भाजपा नेताओं के ऑडियो
बता दें कि इससे पहले भी BJP के कई नेताओं के ऑडियो वायरल हो चुके हैं। बीते सप्ताह ही पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर का भी एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमे वह पैसों से टिकट के लेन-देन के आरोप लगा चुके है। अब चंबा के 2 भाजपा नेताओं ने एक तरह से पार्टी की अंदरुनी कलह को सामने लाया है।

चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी द्वारा निर्दलीय कृपाल परमार को किए गए कॉल का ऑडियो भी सोशल मीडिया प्श्र खूब वायरल हुआ था।