हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपने विजय संकल्प अभियान का रोड मैप तैयार कर लिया है। भाजपा इस अभियान के बहाने प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगी। इस अभियान में भाग लेने के लिए 30 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ,ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी, विशेष रूप से हिमाचल आ रहे हैं।
विजय संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में वक्ताओं की ड्यूटी तय कर दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर संगठन के पदाधिकारी इस अभियान के मुख्य वक्ता होंगे।अभियान में भाग लेने के लिए स्टार प्रचारक 6 चॉपर में आएंगे। इसमें जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू चॉपर का इस्तेमाल करेंगे, जबकि अन्य नेता गाड़ियों से सभा स्थल पर पहुंचेंगे।
यह होंगे मुख्य वक्ता
-लाहौल स्पीति, मनाली और कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य वक्ता होंगे।
- चुरा, चंबा, नूरपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य वक्ता होंगे।
- दून, नाहन, कसौली में मनोहर लाल खट्टर विजय संकल्प अभियान के मुख्य वक्ता होंगे।
- चौपाल, पच्छाद, पांवटा साहिब में पुष्कर सिंह धामी रहेंगे।
- शिलाई ,रेणुका जी और सोलन में भूपेंद्र यादव मुख्य वक्ता होंगे।
- सुंदरनगर, बल्ह और नाचन में जितेंद्र सिंह मुख्य वक्ता होंगे।
- हरोली, ऊना, गगरेट, चिंतपूर्णी में कंवर पाल गुर्जर मौजूद रहेंगे।
- मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सिराज और बंजार में ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य वक्ता होंगे।
- श्री नैना देवी में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रहेंगे।
वहीं, रामपुर, किन्नौर में दुष्यंत गौतम, डलहौजी में देवेंद्र सिंह राणा मुख्य वक्ता होंगे। हमीरपुर, बड़सर, कुटलैहड़ में अविनाश राय खन्ना को मुख्य वक्ता नियुक्त किया गया है।- जसवां,परागपुर और देहरा में संजय टंडन मौजूद रहेंगे। जोगेंद्रनगर, द्रंग और मंडी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मौजूद रहेंगे। कांगड़ा और शाहपुर में संबित पात्रा, शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी में वनथी श्रीनिवासन मुख्य वक्ता होंगी।
भोरंज, सरकाघाट और धर्मपुर में सांसद इंदु गोस्वामी, ठियोग में मंगल पांडे, सुजानपुर में प्रेम कुमार धूमल, बैजनाथ में किशन कपूर, पालमपुर में तेजस्वी सूर्या, सुलह में शांता कुमार, झंडुता, घुमारवीं में सिकंदर कुमार, इंदौरा ,फतेहपुर, ज्वाली में सरदार संदीप सिंह, रोहडृू, जुब्बल कोटखाई में धन सिंह रावत, आनी में महेंद्र सिंह ठाकुर, ज्वालामुखी में रमेश ध्वाला, नगरोटा, जयसिंहपुर में पवन काजल, अर्की, बिलासपुर में रश्मिधर सूद, भरमौर में हर्ष महाजन बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगे।
-
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.