हिमाचल की राजनीति में 'राजपूतों' का दबदबा रहा है। इस बार भी कांग्रेस और भाजपा ने 28-28 राजपूत उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 17 सीटें आरक्षित हैं। इस लिहाज से राजपूत और SC के बाद प्रदेश की सियासत में ब्राह्मणों का भी खूब बोलबाला रहा है।
भाजपा की तुलना में कांग्रेस ने ज्यादा ब्राह्मणों को टिकट दिए हैं। इस समुदाय की आबादी 23 फीसदी होने के बावजूद भाजपा ने केवल 9 ही ब्राह्मण प्रत्याशी बनाए हैं। खासकर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के 16 विधानसभा हलकों में एक भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया।
वहीं कांग्रेस ने प्रदेश की 68 सीटों में से 12 पर ब्राह्मण मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस में राजपूत और ब्राह्मण को ज्यादा तवज्जो दी गई है। प्रदेश में 33 प्रतिशत राजपूत को मिलाकर इन दोनों समुदाय की 56 फीसदी से ज्यादा आबादी बनती है।
भाजपा के 9 ब्राह्मण उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने 68 सीटों में से अर्की में गोविंद राम शर्मा, कसुम्प्टी में सुरेश भारद्वाज, श्री नयना देवी जी में रणधीर शर्मा, नादौन में विजय अग्निहोत्री, मंडी में अनिल शर्मा मंडी, घुमारवीं में राजेंद्र गर्ग, हरोली में प्रो. राम कुमार, लाहौल स्पीति में राम लाल मारकंडा और बड़सर में माया शर्मा को ब्राह्मण समुदाय से टिकट दिया है।
कांग्रेस के ब्राह्मण प्रत्याशी
कांग्रेस ने ब्राह्मणों में हरोली में मुकेश अग्निहोत्री, धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, बंजार से पूर्व BJP सरकार में मंत्री रहे खीमीराम शर्मा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, ज्वालामुखी से संजय रत्न, घुमारवीं से AICC सचिव राजेश धर्माणी, अर्की से संजय अवस्थी, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, गगरेट से चैतन्य शर्मा और नगरोटा से रघुवीर सिंह बाली को टिकट दिया है।
कांग्रेस के राजपूत प्रत्याशी
कांग्रेस ने राजपूत प्रत्याशियों में मंडी जिला के द्रंग से कौल सिंह ठाकुर, जोगेंद्र नगर से सुरेंद्र पाल ठाकुर, मंडी से चंपा ठाकुर, धर्मपुर से चंद्रशेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, हमीरपुर जिला के नादौन से सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, ऊना से सतपाल सिंह रायजादा, श्री नयना देवी जी से ठाकुर राम लाल, बिलासपुर सदर सीट से बंबर ठाकुर को टिकट दिया है।
पांवटा में राजपूत वर्ग से किरनेश जंग मैदान में
कांग्रेस राजपूत वर्ग से पांवटा में किरनेश जंग, नाहन से अजय सोलंकी, शिलाई से हर्षवर्धन सिंह चौहान, डलहौजी से आशा कुमारी, भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, जसवां से सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, सुंदरनगर से सोहन लाल ठाकुर और सिराज से चेतराम ठाकुर को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।
जुब्बल कोटखाई में राजपूत रोहित ठाकुर पर दांव
राजपूत समुदाय से जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, ठियोग से कुलदीप सिंह राठौर, शिमला से हरीश जनारठा, चौपाल से रजनीश किमटा को पार्टी ने टिकट दिया है। उधर, चंबा की भरमौर व लाहौल स्पीति सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी और रवि ठाकुर राजपूत संबंधित हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.