कांग्रेस में मामूली बगावत, BJP में विद्रोह:राजीव शुक्ला बोलें- हमारे टिकट वितरण की हो रही प्रशंसा; प्रदेश में चल पड़ी पार्टी की हवा

शिमला5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की हवा चल रही है। सभी विधानसभा क्षेत्रों से अच्छी रिपोर्ट मिल रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को शिमला में कहीं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस दो तिहाई सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।

राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के टिकट वितरण की हर जगह प्रशंसा हो रही है। पार्टी ने बेहतर और जीतने वाले प्रत्याशी मैदान में उतारे है। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, पीएचडी, पोस्ट ग्रेजुएट भी शामिल है।

उन्होंने माना कि कांग्रेस में मामूली बगावत है। पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता नाराज नेताओं को मनाने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस के ज्यादातर बागी मान गए हैं और कल अपना नामांकन वापस ले लेंगे।

उन्होंने भाजपा के टिकट वितरण पर तंज कसते हुए कहा कि BJP में टिकट आवंटन को लेकर विद्रोह की स्थिति पैदा हो गई है। यह भाजपा की हार का संकेत है।

शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के प्रचार का शुभारंभ प्रियंका गांधी सोलन से कर चुकी है। अब 31 अक्टूबर को कुल्लू और मंडी से रोड शो व जनसभा करेंगी। इसी तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत दूसरे स्टार प्रचारकों की रैलियां भी जल्द तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को जो 10 गारंटियां दी है, उन्हें पूरा किया जाएगा। पार्टी जल्दअपना चुनावी घोषणा पत्र भी जल्द जारी करेंगी।

बागियों से बात कर रहे कांग्रेस नेता

कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व्यक्तिगत तौर पर कांगड़ा व ऊना के नाराज नेताओं से बात कर रहे हैं। गुरकीरत सिंह कोटली ने ​​​​​​​शुक्रवार को चिंतपूर्णी से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार के घर जाकर उन्हें मनाने की कोशिश की।

कांगड़ा के सुलह से बागी जगजीवन पाल से संजय दत्त ने बात की है। इसी तरह राजीव शुक्ला समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता भी बागियों को मनाने में जुटे हुए हैं।