हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 65.50% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 69.67% वोटिंग सिरमौर जिले में हुई। दूसरे नंबर पर 68.48% वोटिंग के साथ सोलन जिला है। CM जयराम ठाकुर का गृह जिला मंडी छठवें नंबर पर रहा। यहां 65.59% वोटिंग हुई। सबसे कम 62% वोटिंग किन्नौर जिले में हुई। वहीं कई बूथों पर मतदान का समय खत्म होने के बाद भी मतदाताओं की कतार लगी रही।
वहीं शिमला जिले में रामपुर निर्वाचन क्षेत्र के दत्तनगर में एक प्राइवेट गाड़ी में EVM भरी होने पर हंगामा हो गया। कांग्रेस के कुछ लोगों ने इसे देखा और कार को रोक लिया। इसके तुरंत बाद वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर SDM और DSP मौके पर पहुंचे। विवाद बढ़ने पर पोलिंग पार्टी ने आनन-फानन में EVM को सरकारी गाड़ी में शिफ्ट किया। इस पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
कांग्रेस का भाजपा IT सेल पर फर्जी सर्वे सर्कुलेट करने का आरोप
मतदान के बीच ही हिमाचल कांग्रेस चुनाव आयोग के पास पहुंच गई। उन्होंने शिकायत दी कि भाजपा के IT सेल ने फेक सर्वे रिपोर्ट सर्कुलेट कर दी है। इसमें हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की तरफ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम लिखा फर्जी लेटर वायरल किया जा रहा है। जिसमें भाजपा को ज्यादा और कांग्रेस को कम सीटें मिलने की बात लिखी गई है। कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया।
हिमाचल में 412 उम्मीदवार मैदान में
पूरे हिमाचल से 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के करीब 56 लाख मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 28 लाख 54 हजार 945 पुरुष, 27 लाख 37 हजार 845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 2017 में राज्य में 75.57% मतदान हुआ था।
सबसे पहले जानते हैं किस जिले में कितना मतदान हुआ...
मतदान के अपडेट्स...
अब मतदान की फोटोज...
अभी राज्य की सत्ता में भाजपा
प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा में है। राज्य की सत्ता में अभी भाजपा है और पार्टी ने 5 साल बाद सत्ता परिवर्तन के रिवाज को बदलने के लिए पूरी ताकत लगाई है। कांग्रेस के पास अभी 20 विधायक हैं, जबकि BJP के पास 45, 2 निर्दलीय और 1 CPIM का विधायक है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.