पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिमाचल भाजपा सरकार व संगठन की समन्वय बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पार्टी के शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जमवाल तथा मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी एवं विधायक राकेश जमवाल उपस्थित थे।
इस समन्वय बैठक में 25 दिसंबर को भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर शिमला में होने वाले सुशासन दिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। भाजपा अटल के जन्म दिन को प्रदेश भर में सुशासन दिवस के तौर पर मनाती रही है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा के बाद अब कार्यक्रम शिमला में होगा।
साथ ही अन्य जगहों पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला के रिज में स्वय अटल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम पीटर हॉफ में होगा।
27 दिसंबर को जयराम सरकार का 3 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस मौके पर भाजपा शिमला में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। प्रदेश के अन्य भागों में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन होगा। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ऊना जिला के हरोली के किसी बूथ में कार्यक्रम में शामिल होंगे। सह प्रभारी संजय टंडन वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने भगवद् गीता के आध्यात्मिक ज्ञान भंडार को संरक्षित करने पर दिया बल... मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुरूक्षेत्र में कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर आयोजित 5वें अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ किया। इस वर्ष आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय सेमिनार का विषय सतत अस्तित्व और श्रीमद्भगवद् गीता दर्शन है।
हरियाणा सरकार की ओर से 17 से 25 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर यह सेमिनार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रीमद्भगवद् गीता के आध्यात्मिक ज्ञान के भंडार को संरक्षित करने और बढ़ावा देने पर बल दिया अाैर युवा पीढ़ी को श्रीमद्भगवद् गीता की शिक्षाओं के महत्व से अवगत करवाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि गीता आध्यात्मिक शिक्षा का भंडार है, जो हमें धर्म के सिद्धांतों के अनुसार जीवन जीने की कला सिखाती है। यह वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। यह हमें कर्म के सिद्धांतों की शिक्षा देती है और परिणामों की अपेक्षा किए बिना हमें कर्तव्य को महत्ता प्रदान करने के लिए प्रेरित करती है।
उन्होंने कहा कि यद्यपि कोविड-19 ने कई तरह की चुनौतियां खड़ी की हैं, फिर भी इसने तकनीक के माध्यम से परिवारों और लोगों को जोड़ा है। इसने विशेष रूप से गांवों के लोगों के पारिवारिक संबंधों को मजबूत किया है, क्योंकि देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विदेशों से भी बहुत लोग वापिस आ गए हैं।
उन्होंने भगवद्गीता के प्रचार के लिए हरियाणा सरकार को गीता जयंती के आयोजन पर बधाई दी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने ब्रह्म सरोवर में पूजा की और हवन में भाग लिया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का एक वीडियो संदेश भी प्रस्तुत किया गया। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोमनाथ सचदेव हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री कंवर पाल, आचार्य स्वामी ज्ञानानन्द, शंकराचार्य, लोकेश मुनी और डेविड सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.