पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पर्यटक अब मुंबई और पटना जैसे बड़े शहराें की तरह फ्लाेटिंग रेस्टाेरेंट का मजा उठा सकेंगे। पर्यटकाें काे आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग मंडी ने तत्तापानी में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट विकसित करने की योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से तत्तापानी में जल क्रीड़ा गतिविधियों काे शुरू करते हुए यहां पर फ्लाेटिंग रेस्टाेरेंट शुरू करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत पर्यटन की दृष्टि से कम विकसित पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़ का बोझ कम होगा बल्कि पर्यटकों को नए पर्यटन गंतव्य भी मिलेंगे। उन्होंने कहा इससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार उपलब्ध करवाने के अवसर प्राप्त होंगे।
प्रदेश सरकार ने खेल प्रेमियों के लिए खेल गतिविधियां और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियां संशोधन नियम अधिसूचित किया है। प्रदेश सरकार विभिन्न जलाश्यों में स्पीड बोट, वाटर स्कीईंग, जैट स्कीईंग, स्की बोर्डिंग, वाॅटर स्कूटर, क्रूज अादि गतिविधियां शुरू की जाएगी। सरकार कोल डैम क्षेत्र में जल परिवहन की संभावनाएं भी तलाशेगी।
पर्यटन विभाग के ई-सर्विस पोर्टल को भी किया जारी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के ई-सर्विस पोर्टल को भी जारी किया जिससे उद्यमियों को अतिथ्य क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति जैसी समस्याओं के लिए समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित होगी। इससे आवेदनकर्ताओं को पंजीकरण, नवीकरण, परियोजना स्वीकृतियां और अनिवार्यता प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
हिमाचल भवन नई दिल्ली ,चंडीगढ़ और हिमाचल सदन नई दिल्ली की बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा काे भी शुरू किया। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने मंडी क्षेत्र में प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। करसोग के विधायक हीरा लाल ने विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं काे शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों के कारण तत्तापानी क्षेत्र पर्यटन गंतव्य बनकर उभर रहा है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.