भाजपा ने कांग्रेस पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया है। हिमाचल भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा की कांग्रेस देश को सिर्फ तोड़ सकती है, जोड़ नहीं सकती। कांग्रेस ने जब से भारत जोड़ो यात्रा निकाली है तब से कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं।
नंदा ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की यात्रा से कोई डर नहीं है पर कांग्रेस भाजपा से पूरी तरह डरी है। विधानसभा चुनाव में जिस तरह से बंपर वोटिंग हुई है, उससे साफ है कि प्रदेश में भाजपा की एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।
भाजपा 40 से ज्यादा सीटें जीतेगी
नंदा ने कहा कि हार के डर से कांग्रेस कई तरह के आरोप लगा रही हैं जो निराधार हैं। 8 दिसंबर को जब परिणाम सामने आएंगे तो भाजपा 40 से ज्यादा सीटें लेकर प्रदेश में दूसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा बहुमत के साथ हिमाचल में एक स्थिर सरकार बनाने जा रही है। इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने तय है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.