हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार को प्रदेशभर से आई NTT होल्डर महिलाओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की। महिलाएं मांग कर रही हैं कि प्री प्राइमरी के तहत उनकी नियुक्ति की जाए। 1 साल का डिप्लोमा मान्य किया जाए और आयु सीमा 45 वर्ष तक किया जाए।
इस वक्त पूरे प्रदेश में 15 हजार के लगभग NTT होल्डर हैं जो सरकार से रेगुलर करने की आस लगाए बैठी हैं। पिछ्ले 23 वर्षों से महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं। सरकार ने 2 वर्ष के डिप्लोमा की जो शर्त रखी है वह सही है, लेकिन 1 साल का डिप्लोमा भी मान्य होना चाहिए।
जिला मंडी से आई बंदना गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द NTT के लिए नीति बहाल की जाएगी। बंदना ने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत स्कूलों में प्री प्राइमरी खोले गए, लेकिन टीचर नहीं रखे गए। NTT में ऐसी भी महिलाएं हैं जो 1995 से काम कर रही हैं। अभी तक इन्हें मेहनत का फल नहीं मिल पाया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.