पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को अपने जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री कार्यालय आने वाले विधायकों, नागरिकों और आंगतुकों की सुविधा के लिए तीन एप लॉन्च किए। इनमें विधायक ई-मित्र एप,नागरिक सुविधा एप और एमएलए डैशबोड एप शामिल हैं।
इन एप के माध्यम से ऑफिस में आने विकास कार्यों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगी। ये सभी साॅफ्टवेयर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किए गए हैं। इन एप्स के बारे में विधायकों को जानकारी देने के लिए जल्द एक प्रेजेंटेशन दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने माईगव हिमाचल डिजिटल न्यूज लैटर जारी किया।
1. विधायक ई मित्र एप. इस एप के माध्यम से विधायकों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। उन्हें इसके लिए ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 2. नागरिक सुविधा एप...इसके माध्यम से उन सभी लोगों को सुविधा मिलेगी जो मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा रखते हैं। इच्छुक लोग अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्हें पास बनाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
3. एमएलए डैशबोर्ड... इसके माध्यम से विधायकों को विकास कार्यों, प्राथमिकताओं, नागरिकों की समस्याओं, मुख्यमंत्री को दिए गए संदर्भ, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी मिल सकेगी।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.