हिमाचल के प्रणव राणा बने सब लेफ्टिनेट:2018 में पास की थी NDA परीक्षा, 4 साल की ट्रेनिंग के बाद नौसेना में बने अफसर

4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल के प्रणव राणा नौसेना में बने सब लेफ्टिनेट - Dainik Bhaskar
हिमाचल के प्रणव राणा नौसेना में बने सब लेफ्टिनेट

हिमाचल के मंडी जिला के प्रणव राणा नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने। प्रणव ने 2018 में नेशनल डिफेंस एकेडमी ( NDA) की परीक्षा पास की थी। चार साल की ट्रेनिंग के बाद 26 नवंबर को प्रणव पास आउट हुए। उनका चयन नौसेना में सब लेफ्टिनेट के पद पर हुआ है। प्रणव मंडी जिला के लड-भड़ोल के कन्घरग गांवत के रहने वाले हैं। प्रणव का चयन नौसेना में होने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

प्रणव राणा ने शिमला के एक नामी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने NDA की परीक्षा पास की। प्रणव की माता सुनीता राणा गृहिणी और पिता भूरि सिंह राणा प्रदेश सचिवालय में सेवारत हैं। प्रणव राणा ने नौसेना में सब लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू करने पर खुशी जाहिर की। इसका श्रेय उन्होंने अपने माता पिता और अपने अध्यापकों और ताई बबली को दिया। प्रणव ने कहा कि उनका रुझान शुरू से ही देश सेवा की ओर रहा है।

इसलिए उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद NDA की परीक्षा दी। जिसमें वह पास हो गए और 4 साल की ट्रेनिंग के बाद वह सब लेफ्टिनेंट बने हैं। प्रणव के पिता भूरि सिंह राणा भी अपने बेटे प्रणव राणा की इस कामयाबी से बेहद खुश है। कहा कि नौसेना में भर्ती हो कर प्रणव का देश सेवा का सपना पूरा हुआ है।

खबरें और भी हैं...