हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में अपने निजी आवास छराबड़ा में करीब एक महीना ठहरने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली लौट गई हैं। चुनावी थकान मिटाने के बाद प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से चंडीगढ़ रवाना हुईं। वहां से उन्होंने दिल्ली के लिए फ्लाइट ली।
विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने धुआंधार 5 रैलियां की। उनकी रैलियां सोलन, सिरमौर, ऊना, मंडी और धर्मशाला में हुईं। प्रियंका गांधी ने बतौर स्टार प्रचारक अकेले ही हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार की कमान संभाली।
इस बार हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 की पूरी कमान प्रियंका गांधी ने संभाल रखी थी। हिमाचल में उन्होंने ही गांधी परिवार की ओर से चुनावी रैलियां की थीं। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कुछ दिन पहले ही वापस लौटे थे।
विधानसभा चुनाव प्रियंका वर्सेस मोदी रहा
हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार प्रियंका वर्सेस मोदी रहा। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने जहां अपनी पूरी फौज चुनावी मैदान में उतारी थी। वहीं कांग्रेस मैं स्टार प्रचारक के तौर पर प्रियंका गांधी अकेले मैदान में डटी रहीं। हालांकि उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, लेकिन प्रियंका गांधी ने चुनावी मैदान से भाजपा के दिग्गजों को अकेले ही टक्कर दी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे भी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हिमाचल पहुंचे, लेकिन प्रियंका गांधी शुरू से ही प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए डटी रहीं। अपनी इसी चुनावी थकान को मिटाने के लिए प्रियंका गांधी शिमला में अपने निजी मकान में रहीं और आज वापस दिल्ली लौट गईं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.