हिमाचल सरकार ने कांग्रेस नेता रितेश कपरेट को मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया है। इसे लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। CM के नवनियुक्त OSD को कमरा नंबर 202 भी अलॉट कर दिया गया है।
रितेश कपरेट मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के करीबी रहे हैं। इससे पहले वह शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी है।
रितेश कपरेट यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अलावा विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। मूल रूप से वह कोटखाई के पुड़ग के रहने वाले हैं।
2 तहसीलदार के ट्रांसफर ऑर्डर कैंसल
राज्य सरकार ने आज दो तहसीलदार के तबादला आदेशों को रद्द किया है। सरकार ने सिरमौर के संगड़ाह से सोलन के कसौली के लिए ट्रांसफर किए गए राजीव रांटा अब संगड़ाह में ही सेवाएं देंगे और मनमोहन जिस्टू कसौली में ही तहसीलदार पद पर बने रहेंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.