भाजपा महिला मोर्चा व ANM कर्मी हुई आमने-सामने:DC ऑफिस में हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

शिमला9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला में एएनएम कर्मियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा दिए गए ब्यान का विरोध करने आई भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों को खुद विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर को डीसी ऑफिस में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने प्रदर्शन शुरू किया। उसी दौरान यहां हड़ताल पर बैठीं ANM से जुड़ी महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। महिलाएं मौजूदा सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगीं तो जुब्बल कोटखाई से पिछले साल चुनाव हारी नीलम सरैक ने इन महिलाओं काे समझाने की कोशिश की तो ANM से जुड़ी महिलाएं उग्र हाे गई।

ANM से जुड़ी महिलाओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के पास धर्मशाला जाने के लिए समय है, लेकिन बेरोजगारी दूर करने की मांग कर रही महिलाओं से बात करने के लिए समय नहीं है। पिछले 20 सालों से उनकी बात नहीं सुनी गई है।

भाजपा नेत्री नीलम सरैक ने कहा कि अगर 20 साल से बात नहीं सुनी गई है ताे केवल भाजपा के खिलाफ ही नारे क्यों लगाए जा रहे हैं, प्रदेश में ताे कांग्रेस की भी सरकार रही है। ANM से जुड़ी महिलाओं ने जवाब दिया कि प्रदेश में दोनों ही सरकारों ने उनके साथ धोखा किया है।

खबरें और भी हैं...