शिमला में बर्फ हटाने आएंगे 4 नए रोबोट:स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खरीदेगा नगर निगम, चुनाव आचार संहिता हटते ही पूरी होगी प्रक्रिया

शिमला4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बर्फबारी से निपटने के लिए इस बार नगर निगम शिमला पहले से तैयारियों में जुटा है। नगर निगम के पास अपने 2 रोबोट हैं, जिन पर शहर से बर्फ हटाने का जिम्मा था।

स्नोफॉल होने पर 2 रोबोट सभी वार्डों में काम करते थे। मशीनरी की कमी की वजह से लोगों को जरूरी काम के लिए घंटों सड़क क्लियर होने का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस बार निगम प्रशासन स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 4 नए रोबोट खरीदने वाला है।

आचार संहिता हटते ही मिलेगी सौगात
मशीनों की खरीद के लिए आचार संहिता हटने का इंतजार किया जा रहा है। 9 दिसंबर को नगर निगम द्वारा टेंडर किया जाएगा। निगम प्रशासन कोड ऑफ कंडक्ट हटने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद शहरवासियों को 4 रोबोट की सौगात मिलेगी, जिससे स्नो हटाने के काम में तेजी आएगी।

VIP और एंबुलेंस रोड क्लियर करने का दबाव
नगर निगम के पास 2 ही स्नो कटर थे, जिन पर VIP रोड़ और एंबुलेंस रोड खोलने का दबाव रहता था। बाकी रूट क्लियर करने में 2 से 3 दिन का समय भी लग जाता था। इस बार बर्फबारी में लोगों को इस तरह की परेशानी से न जूझना पड़े। उसके लिए नगर निगम पहले से प्लानिंग कर रहा है।

रोड ब्लॉक की परेशानी से मिलेगी निजात
PWD इंजीनियर अजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त मशीनों को खरीदा जा रहा है। बर्फबारी के समय 6 मशीनें सड़कों पर बर्फ हटाने का काम तेजी से करेंगी।