हिमाचल की राजधानी शिमला पुलिस को बाहरी राज्यों से आने वाले की चिट्टा तस्कर को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक और युवती को चिट्टा लाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान इसमें मौजूद निखिल शर्मा निवासी सहारनपुर यूपी और प्रियंका निवासी देव परम कॉलोनी सहारनपुर यूपी के पास से 56.87 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद किया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मारुति अर्टिगा गाड़ी जिसका टेंपरेरी नंबर TO522CH7271A है,ये नव बहार की ओर से आ रही है। संजौली चौकी के पुलिस जवान हरकत में आए। इस गाड़ी को पुलिस के जवानों ने चेकिंग के लिए रोका और दोनों को काबू किया। मामले की जांच SI जसवंत सिंह संजौली कर रहे हैं। मामला FIR नंबर 135/22 और NDPS एक्ट PS ढल्ली में दर्ज किया गया है।
आरोपियों को किया कोर्ट में किया जाएगा पेश
शिमला पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। क्योंकि बाहरी राज्यों से आने वाले नशा तस्कर को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में इस बात पर पुख्ता सूचना थी कि दोनों आरोपी गाड़ी में संजौली की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह आखिर इस नशे के सामान को किसे डिलीवर करने जा रहे थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.