हसन वैली में भिड़ीं दो गाड़ियां:60 वर्षीय श्याम सिंह की हालत गंभीर, शिमला IGMC में चल रहा इलाज

शिमला6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला IGMC में भर्ती घायल श्याम सिंह वर्मा। - Dainik Bhaskar
शिमला IGMC में भर्ती घायल श्याम सिंह वर्मा।

हिमाचल के शिमला की हसन वैली में दो गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति को सिर और कमर में चोटें आई हैं। टक्कर सियाज और ऑल्टो गाड़ी में हुई। गनीमत रही कि उस समय दोनों गाड़ियों में सिर्फ ड्राइवर ही मौजूद थे। हालांकि टक्कर में दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे में घायल हुए 60 वर्षीय श्याम सिंह वर्मा की हालात गंभीर है। जिनका इलाज IGMC में चल रहा है।

घायल श्याम सिंह ठियोग तहसील के ददास गांव के रहने वाले हैं। ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्की निवासी राजेंद्र ने ओवर टेक करने की कोशिश की। जिस वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि हादसे के समय श्याम सिंह शिमला और राजेंद्र कुफरी जा रहे थे। एक्सीडेंट के समय दोनों गाड़ियों में ड्राइवर ही थे। जिसमें एक को चोटें आई हैं। फिलहाल ढली पुलिस राजेंद्र से पूछताछ कर रही है।