प्रदेश स्पर सेब ने धमाकेदार एंट्री की है। शिमला की भट्टाकुफर मंडी में शुक्रवार को स्पर वेरायटी का सेब 2500 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से बिका। इस सीजन में स्पर सेब की यह पहली खेप है। बताया जा रहा है कि सुन्नी के धरोगड़ा निवासी बागवान हेमंत ने स्पर की 12 पेटियां मंडी लाई, जिन्हें हाटेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी के पास ओपन बोली में बेचा।
साइज बहुत अच्छा नहीं होने के बावजूद 24 से 25 किलो की पेटी 2500 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से बिकी है। इससे बागवान खुश है और आने वाले दिनों में भी अच्छे दाम की उम्मीद की जा रही है। अब तक मंडी में रेड जून, टाइम मैन और समर क्विन किस्म का ही सेब आ रहा था।
टाइड मैन भी अधिकतम 1500 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से बिक रहा है। अब गुणवत्ता और खाने में सबसे उम्दा मानें जाने वाला स्पर भी मंडी में दस्तक दे चुका है। 15 जुलाई तक स्पर सेब की आमद बढ़नी शुरू होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.