हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें हिमाचल का पारंपरिक वाद्य यंत्र रणसिंघा समृति चिह्न के तौर पर भेंट किया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिक्खू की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहली शिष्टाचार बनी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
CM सुक्खू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपराष्ट्रपति से यह पहली मुलाकात थी। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
वहीं दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू पहली बार प्रधानमंत्री से मिलेंगे। यह शिष्टाचार भेंट होगी, जिसमें हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव है।
24 जनवरी को लौटेंगे वापस
मुख्यमंत्री सुक्खू 2 दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हुए हैं। वह 24 जनवरी को वापस हिमाचल लौटेंगे और सीधा हमीरपुर जाएंगे। यहां पर वह 26 जनवरी को मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिलने का कार्यक्रम है।
इस दौरान मुख्यमंत्री सरकार और संगठन के काम की फीडबैक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को देंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी मुख्यमंत्री की पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात होगी। यहां बता दें कि मंत्रिमंडल में अभी 3 और सदस्यों को शामिल किया जाना है। मुख्यमंत्री को पहले 19 दिसम्बर को प्रधानमंत्री से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन CM सुक्खू को कोरोना होने के कारण यह मुलाकात नहीं हो पाई थी।
मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-बोर्ड में दी जाने वाली तैनातियों को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.