• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Two People Arrested In 10 Lakh Theft Case. Racked The House During The Day, Theft At Night; The Accused Are Residents Of Theog

शिमला में 10 लाख चुराने वाले 2 गिरफ्तार:दिन में मकान की रेकी करके रात को चुराए पैसे; ठियोग के रहने वाले दोनों आरोपी

शिमला6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के शिमला उपनगर टुटू में बीते दिनों हुई 10 लाख की चोरी की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ठियोग के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना मिलने पर पकड़ा।

दिन में रेकी, रात को चोरी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने दिन के समय मकान की रेकी की थी। उन्हें जानकारी मिली कि मकान में कुछ दिनों से कोई नहीं रह रहा है। ऐसे में रात के समय सेंध लगाई और कमरे से सोने और चांदी के जेवरात चुरा लिए। आरोपियों की पहचान पवन कुमार और बलवीर सिंह के तौर पर हुई है।

12 दिन से बंद था कमरा
शिकायतकर्ता धर्मपाल निवासी बिलासपुर ने पुलिस को बताया था कि वह विद्युत गृह के समीप न्यू टुटू में किराए के मकान में रहता है। पिछले 12 दिन से वह किसी काम से आउट ऑफ स्टेशन गया हुआ था। घर पर ताला लगा हुआ था। जब वह वापस आया तो देखा कि घर में रखा सारा सामान और जेवरात गायब हैं।

10 लाख का सामान गायब किया था
उक्त दोनों आरोपियों ने टुटू में कमरे से सोने के जेवरात और अन्य सामान चुराया था। सारे सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अब आरोपियों से सामान को रिकवर करने का प्रयास कर रही है। वहीं इन्हें आज कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।