पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लाहौल-पांगी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जंगली कुत्ते भरल, आईबैक्स आदि जानवरों पर हमला कर उनका शिकार कर रहे हैं। ये जानवर स्नो लेपर्ड का प्राकृतिक शिकार होते हैं, इनकी संख्या कम होने से स्नो लेपर्ड की गिनती पर भी असर डाल सकती है। इसे यदि समय रहते न राेका गया ताे बर्फानी तेंदुए काे आसानी से शिकार नहीं मिल पाएगा और बर्फानी तेंदुए के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। इसका खुलासा भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण की रिपोर्ट में हुआ है। राज्य वन विभाग के वन्य प्रणाली प्रभाग ने भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (जेडएसआई) कोलकाता के सहयोग से उच्च हिमाचल के लाहौल-पांगी परिदृश्य में जंगली कुत्तों के फैलाव, संख्या और उनके खाने के साधनों पर पहली बार अध्ययन किया है।
इस स्टडी का मकसद
मुख्य वन्य प्राणी संरक्षक एवं राज्य परियोजना निदेशक सिक्योर हिमालय परियोजना अर्चना शर्मा ने बताया कि पूरे विश्व में जंगली कुत्तों का वन्य जीवों पर पड़ने वाले प्रभाव का पता लगाने के लिए बहुत कम अध्ययन किए गए हैं इसलिए इनकी वर्तमान जनसंख्या का पता लगाने और लाहौल-पांगी परिदृश्य में इनके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए यह सर्वेक्षण किया गया।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.