हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में खस्ताहाल जगातखाना पुल को ठीक करने का काम शनिवार को PWD ने शुरू कर दिया है। इसकी वजह से 10 दिनों तक पुल पर लोगों के आवागमन पर रोक रहेगी। PWD 11 लाख रुपए की लागत से पुल को ठीक करेगा।
लोहे की शीट बिछाने का कार्य शुरू
निरमंड विकास खंड की 9 पंचायतों के हजारों लोग रोजाना रामपुर पहुंचने के लिए इस पुल का प्रयोग करते हैं। हजारों ग्रामीण, कर्मचारी, स्कूली बच्चे रोजाना खस्ताहाल पुल से गुजरने को मजबूर थे। इसलिए पुल पर लोहे की शीट बिछाने का कार्य शुरू किया गया है।
शीट से पुल के झुकाव में कमी आएगी। इस काम के चलते 16 से 25 मई तक पुल पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। पुल बंद होने से लोगों को वाया ब्रौ, चाटी पुल या फिर वजीर बावड़ी होकर रामपुर जाना होगा।
क्या कहते है अधिकारी
निरमंड PWD के XEN राजेश शर्मा ने बताया कि 11 लाख रुपए की लागत से पुल को ठीक किया जा रहा है। पुल की हालत सुधर जाएगी। लोगों को कुछ दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई वर्षों से पुल की हालत ठीक नहीं थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.