हिमाचल में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में भाजपा ने नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ SDM कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने नामांकन प्रक्रिया पूरी की। जब तक उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। SDM कार्यालय के बाहर NH पर सैकड़ों समर्थक भाजपा और प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते नजर आए। जिस तरह से दोनों ही दलों ने रामपुर में नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया
कौल सिंह नेगी ने महषि मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेका
विधानसभा चुनाव को लेकर रामपुर की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही भीड़ जुटाने में कामयाब रहे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये भीड़ कितना वोट में तबदील हो सकती है। भाजपा प्रत्याशी ने पहले भीमाकाली मंदिर में माथा टेका। जिसके बाद रामपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने महषि मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेका और रैली के रूप में सीधा SDM पहुंचे। नामाकंन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने NH- 5 पर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
नेगी ने कांग्रेस के गढ़ में मांगा एक मौका
यहां से रैली बाजार में सभा स्थल पर पहुंची। जहां पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली को संबोधित किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी ने कहा कि रामपुर में अभी तक भाजपा को केवल एक बार मौका मिला है। जबकि अधिकतर बार यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतता आया है। लेकिन इस बार बदलाव की हवा चली है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भाजपा में अपने समर्थन व्यक्त करें। ताकि वे रामपुर के विकास को आगे ले जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.