रामपुर में हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी में कांग्रेस:ननखड़ी की 54 पंचायतों में चलाया जाएगा कैंपेन, जन-जन करेंगे जागरूक

रामपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए। - Dainik Bhaskar
रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए।

हिमाचल के रामपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक सोमवार को अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सांसद मंडी लोक सभा प्रतिभा सिंह के निर्देशानुसार हर गांव व घर-घर जाकर आप हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें हर गांव की समस्याओं को सुना जाएगा और उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।

26 जनवरी से शुरू होगा अभियान
इस अभियान का शुभारंभ 26 जनवरी को स्थानीय विधायक नंदलाल द्वारा देवनगर और ज्यूरी से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया यह अभियान ब्लॉक स्तर पर दो महीने तक चलाया जाएगा। ब्लॉक की 54 पंचायतों को दो महीनों में पूरा करके रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम के लिए पूरी विधान सभा को दो भागों में विभाजित किया गया है, जिसके लिए कमेटी गठित की गई है और सभी जोनों अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और कांग्रेस के फ्रंट आर्गनाइजेशन हैं, सभी को निर्देश जारी किए गए हैं।

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा
बैठक में सभी सदस्यों ने मांग उठाई कि स्थानीय विधायक नंदलाल को प्रदेश सरकार में सम्मान मिले और एक उचित पद से नवाजा जाए, ताकि रामपुर की जनता के साथ न्याय हो। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश के युवा PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को जल्द से जल्द रामपुर आने का निमंत्रण दिया जाएगा और उन्हें यहां की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...