हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के निरमंड खंड के हजारों लोगों का दशकों पुराना सपना पूरा हो गया है। प्रदेश सरकार ने निरमंड में SDM की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले निरमंड के लोगों को अपने कामों के आनी जाना पड़ता है, लेकिन अब SDM की नियुक्ति होने से सभी सुविधाएं यहीं मिल जाएंगी।
26 पंचायतों के लोगों को उपमंडल से जुड़े कार्य करवाने के लिए आनी के चक्कर लगाने पड़ते थे। सबसे अधिक परेशानी 15/20 क्षेत्र, निरमंड की दुर्गम चायल, जाओं और बागा सराहन पंचायत के हजारों लोगों को झेलनी पड़ती थी। आनी से वापस आने के लिए बस सेवा और वहां ठहरने के पुख्ता इंतजाम भी नहीं थे।
आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने बताया कि 26 पंचायतों के मुख्यालय में SDM कार्यालय खुलने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इससे उन्हें राजस्व संबंधी सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.