उत्तराखंड के दूणी भीतरी क्षेत्र के प्रसिद्ध देवता शैडकूलिया महाराज हिमाचल प्रदेश के छौहारा क्षेत्र के खशधार गांव के लिए यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान रोहड़ू पंहुचने पर लोगों ने देवता महाराज का भव्य स्वागत किया। दूणी भीतरी का इलाक़ा हिमाचल के डोडरा क्वार क्षेत्र के साथ लगता है। इस क्षेत्र के लोग देवता शैडकूलिया महाराज को मानते हैं।
रोहड़ू में रह रहे डोडरा क्वार क्षेत्र लोगों ने रोहड़ू चौक पर पंहुच कर देवता महाराज के स्वागत में आतिशबाजी की और फूल बरसा कर सत्कार किया। 2 दिन की पैदल यात्रा के बाद देवता रोहड़ू पहुंचे व उनके सैंकड़ों देवलु सीमा में रात्रि ठहराव के बाद सोमवार को खशधार गांव पंहुचेंगे। देवता को गांव में आमंत्रित किया गया है। देवता कब वापस लौटेंगे, यह खशधार में तय होगा ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.