पंजाब में चल रहे खालिस्तानी अमृतपाल सिंह विवाद को चलते सिरमौर जिले में भी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा हरियाणा के साथ लगने वाली हिमाचल की सीमा को सील करके प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों और लोगों की चैकिंग की जा रही है।
अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद पुलिस अंदेशा जता रही है कि बचने के लिए वह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश की लंबी सीमा हरियाणा के साथ लगती है। ऐसे में यहां पर पुलिस बॉर्डर एरिया के अलावा अन्य हिस्सों पर भी नजर बनाए हुए है।
काला अंब में 4 एंट्री पॉइंट सील
SP सिरमौर द्वारा जारी निर्देशों के बाद काला अंब क्षेत्र के 4 एंट्री पॉइंट सील कर दिए गए है। पुलिस तैनात है। पुलिस द्वारा प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा CCTV कैमरों से भी प्रदेश के एंट्री प्वाइंट पर नजर रखी जा रही है।
SHO काला अंब मोहर सिंह ने बताया कि काला अंब की सीमा हरियाणा से लगती है, जिसमें मुख्य एंट्री के 4 रास्ते हैं। सभी रास्तों पर पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस की 3 टीमों को पेट्रोलिंग के आदेश दिए गए हैं। भीड़ वाले क्षेत्र में सिविल ड्रेस में भी पुलिस को तैनात किया गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.