भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब की आज एक विशेष बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब का विस्तार किया गया।
इसमें नितिन शर्मा निवासी गांव दिधाली को युवा मोर्चा के महामंत्री की कमान दी गई, जबकि सुदेश कुमार खोदर माजरी, तरणजीत गिल बातामंडी, अभिषेक अग्रवाल बद्रीपुर को उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार गोरखुवाला, हिमांशु राठोर किशनपूरा, सुखविंदर कोटड़ी ब्यास को कोषाध्यक्ष, सोनू चौधरी केदारपुर को आईटी सेल संयोजक युवा मोर्चा, सरवन कुमार ब्यास, प्रदीप कुमार गोजर, विजय शर्मा नघेता को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला संसदीय क्षेत्र में युवा मोर्चा रैली के लिए तैयारी शुरू करने का फैसला किया गया। पांवटा मंडल से लगभग 2100 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जाएंगे।इसके लिए युवा मोर्चा ने बैठकों के लिए रूपरेखा बना ली है। पांवटा विधानसभा क्षेत्र को 7 जोन में बांटा गया है, जिसमें प्रभारी, सहप्रभारी और विस्तारक नियुक्त किए गए हैं।
इस बैठक में ऊर्जामंत्री सुखराम चौधरी, ज़िलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, महामंत्री सुनील चौधरी, संदीप तोमर, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी रोहित चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.