रेणुकाजी मेले में 500 महिलाओं ने डाली महानाटी:स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान करने का दिया संदेश, रानी ने जीती कुश्ती प्रतियोगिता

नाहन5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के दौरान महानाटी डालकर मतदान करने का संदेश देती महिलाएं। - Dainik Bhaskar
अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के दौरान महानाटी डालकर मतदान करने का संदेश देती महिलाएं।

हिमाचल के सिरमौर स्थित अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के दौरान शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत महानाटी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा महानाटी के लिए 3000 महिलाओं का लक्ष्य रखा गया था। मगर कार्यक्रम में 500 महिलाएं ही पहुंची। इस मौके पर स्वीप कार्यक्रम के ब्रांड एंबेस्डर दिलीप सिरमौरी भी मौजूद रहे।

महिलाओं ने नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों को 100 फीसदी व किसी के दबाव में न आकर निष्पक्ष रूप से मतदान करने का संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में आयोजित महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में पझोटा क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रानी विजेता रहीं। इस प्रतियोगिता में उपविजेता करनाल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी काजल रहीं।

कुश्ती में विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रानी को गदा भेंट करते आयोजक।
कुश्ती में विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रानी को गदा भेंट करते आयोजक।

किरण का विकास बोर्ड की ओर से महिला कुश्ती प्रतियोगिता की विजेता रानी को 31 हजार रुपए नकद, गदा व पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। उपविजेता काजल को 21 हजार रुपए नकद, गदा व पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीसी सिरमौर आरके गौतम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद है।