• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Sirmaur
  • Nahan
  • Himachal Assembly Elections 2022: Sukhwinder Singh Sukhu Public Meeting In Mishra Wala Of Nahan Assembly Constituency In Favour Of Ajay Solanki And Kirnesg Jung

कोरोनाकाल में BJP नेताओं ने भरी झोलियां:सुक्खू बोले- डॉ. राजीव बिंदल की ऐसी क्या मजबूरी थी कि प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा

नाहन5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल के सिरमौर स्थित नाहन व पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का सेंटर पॉइंट मिश्र वाला में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल पर टिप्पणी की। कहा कि डॉ. बिंदल की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्हें कोरोनाकाल में प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा।

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जब एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की मदद करने में लगा हुआ था। भाजपा नेता अपनी झोलियां भरने में मगन थे। ऐसे समय में हुए घोटाले के कारण जयराम ठाकुर को अपना गिरेबान साफ दिखाने के लिए डॉ. राजीव बिंदल का मजबूरन इस्तीफा लेना पड़ा।

अजय सोलंकी और किरनेश जंग के लिए मांगे वोट
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नाहन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे अजय सोलंकी और पांवटा साहिब से प्रत्याशी किरनेश जंग के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में नौकरियां समाप्त की हैं। प्रश्न पत्र लीक कराकर अपने कार्यकर्ताओं को भर्ती कराने का प्रयास किया गया है। हिमाचल का युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करता आया है।

सुक्खविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा में उमड़ी भीड़।
सुक्खविंदर सिंह सुक्खू की जनसभा में उमड़ी भीड़।

अग्निवीर योजना लाकर भाजपा ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया
18 साल बाद देश की सेवा कर रिटायर होने वाले सैनिकों को नौकरी में प्रदेश में 15 फीसदी कोटा प्रदान किया जाता है। मगर भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर प्रदेश के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है, तो 60 हजार युवाओं को पहले वर्ष में ही सरकारी नौकरी प्रदान की जाएंगी। जो नौकरियां भाजपा सरकार ने समाप्त कर दी थीं।

इसके अलावा प्रदेश के 4 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

अजान के समय रोक दिया भाषण

सुखविंदर सिंह सुक्खू जब मिश्र वाला में भाषण दे रहे थे, तो उस समय अजान शुरू हो गई। इस दौरान एकाएक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना भाषण रोक दिया। अजान समाप्त होने के बाद ही भाषण दोबारा शुरू हुआ। मिश्रवाला मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। यहां भाजपा को मतदाताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस क्षेत्र में कांग्रेस ने अपनी अच्छी पकड़ बना ली है।

खबरें और भी हैं...