नाहन में शनिवार को भाजपा जिला सिरमौर ग्राम केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस ग्राम केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के पांचों मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
कार्यशाला में संगठन मंत्री पवन राणा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ग्राम केंद्रों से आए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिशन रिपीट के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यकर्ताओं का मुख्य कार्य केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि संगठनात्मक रूप से प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से एकजुट औक संगठित है। गुटबाजी तो कांग्रेस में है। कांग्रेस में एक नहीं कई गुट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की ही सरकार आएगी। जिला सिरमौर की पांचों सीटें इस बार भाजपा की झोली में होंगी।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने की। वहीं, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नाहन विधायक डॉ राजीव बिंदल, विधायक रीना कश्यप, बलबीर चौहान और बलदेव तोमर भी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.