हिमाचल के उद्योग मंत्री ने सुनी समस्याएं:देररात तक रेस्ट हाउस में लगा रहा फरियादियों का तांता, हर्षवर्धन चौहान बोले- जनसेवा हमारा मकसद

पांवटा साहिब4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनते उद्योग मंत्री। - Dainik Bhaskar
पांवटा साहिब के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनते उद्योग मंत्री।

हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र शिलाई के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। इसके तहत सोमवार को मंत्री चौहान ने शिलाई के दूरदराज क्षेत्र रोहनाट में जनता की समस्याएं सुनी। इसके बाद उद्योग मंत्री देर रात पांवटा साहिब के विश्राम गृह पहुंचे।

मंत्री ने यहां भी देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनीं। रेस्ट हाउस में आज सुबह भी उनके पास फरियादियों तांता लगा रहा। इस दौरान लोगों ने उनके सामने राजस्व सड़क और विद्युत आदि की समस्याओं को रखा। उनके साथ SDM, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी और राजस्व अधिकारी भी थे।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।