पांवटा साहिब में पोका पंचायत के प्रधान का निधन:42 साल की उम्र में सतीश चौहान ने ली अंतिम सांस,गिरीपार क्षेत्र में शोक की लहर

साहिब4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सतीश चौहान, पोक पंयाचत के प्रधान का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
सतीश चौहान, पोक पंयाचत के प्रधान का फाइल फोटो।

हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पोका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान का बुधवार शाम को PGI में निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें लीवर में अधिक इंफेक्शन हो गया था। उनका आज अंतिम संस्कार होगा।

20 जनवरी को उनको पांवटा साहिब के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत ठीक नहीं होने के कारण उनको देहरादून ले जाया गया। और उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें PGI रेफर किया गया।

गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर
आज उन्होंने उपचार के दौरान PGI में ही दम तोड़ दिया। सतौन पंचायत प्रधान रजनीश चौहान का कहना है कि सतीश चौहान बहुत ही मिलनसार व समाज सेवक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। सतीश चौहान अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी व माता को छोड़ गए हैं।

उनके निधन से पूरे गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रदेश के उद्योग मंत्री व शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान और पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक किरनेश जंग, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, आदि ने शोक व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...