कसौली में खाई में गिरी कार:धर्मपुर रोड पर छतरी मोड़ के पास हादसा, वाहन सवारों को स्थानीय लोगों ने सड़क तक पहुंचाया

कसौली3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
खाई में गिरी कार। - Dainik Bhaskar
खाई में गिरी कार।

हिमाचल के सोलन स्थित कसौली में गड़खल बाजार से थोड़ी दूर आज सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं। कार में कुछ लड़के और लड़कियां सवार थीं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने रास्ते तक पहुंचाया। इसके बाद सभी वहां से गायब हो गए।

पंजाब नंबर की कार
हादसा कसौली-धर्मपुर रोड पर छतरी मोड़ के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वे गड़खल स्थित शीतला माता पूजन के लिए जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक कार संख्या PB04AD 7148 खाई में गिर हुई है। जिसमें कुछ लड़के व लड़की सवार थे। उन्हें काफी चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क तक पहुंचाया। परंतु उसके बाद वे सभी कहां गए इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

क्योंकि न तो पुलिस थाना कसौली में और न ही CHC धर्मपुर में इस बारे में कोई रिपोर्ट दर्ज हुई है और न ही कोई सूचना दी गई है।