अर्की की भराड़ीघाट में लगा जागरूकता शिविर:25 स्वयं सहायता समूहों की करीब 150 महिलाओं ने लिया भाग

अर्की4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
जागरूकता शिविर में शामिल हुई महिलाएं। - Dainik Bhaskar
जागरूकता शिविर में शामिल हुई महिलाएं।

हिमाचल के जिला सोलन के विधानसभा क्षेत्र अर्की की दसेरन पंचायत के भराड़ीघाट में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की और से स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। बैठक में 25 सहायता समूह की लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में फेडरेशन की प्रधान नर्वदा शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की।

इस दौरान फेडरेशन की प्रधान नर्वदा शर्मा ने अपने संबोधन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फेडरेशन से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने फेडरेशन के बारे में उपस्थित समस्त महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि फेडरेशन बहुत जल्दी अपना बैंक भी खोलने वाली है। नर्वदा ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए हर मातृशक्ति आगे आए।

जलागम विकास समिति दसेरन के प्रधान रोशन लाल ठाकुर ने 2013 से मार्च 2022 तक चलने वाले विकास परियोजना के खर्च किए गए पैसे का विवरण दिया। इन वर्षों में जलागम विकास समिति जलवायु परिवर्तन परियोजना में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सहयोग से लाखों रुपए गांव में विभिन्न विकास कार्यो पर खर्च किए।

बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं को सर्दियों में लगने वाले बीज की किचन गार्डन किट का वितरण निशुल्क किया गया। FPO दसेरन प्रेम भगत ने लोगों से आग्रह किया कि FPO की सदस्यता को बढ़ाने के लिए सभी लोग सहयोग करें।

खबरें और भी हैं...