हिमाचल प्रदेश के उद्योगमंत्री ब्रिकम ठाकुर ने रविवार को SP कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीबीएन रीजन इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी प्लान (BRISP) की लॉचिंग की। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सुरक्षा के लिए इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हमारे लिए गर्व की बात है। प्रोजेक्ट BRISP के माध्यम से पुलिस उद्योगों, उद्योगपतियों, कामगारों, महिला कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेगी।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि बीबीएन प्रदेश की आर्थिक राजधानी है और इसकी सुरक्षा का सरकार का दायित्व है। बद्दी पुलिस पहले भी अपने प्रोजेक्ट थर्ड आई से देशभर में प्रशंसा हासिल कर चुकी है। SP बद्दी मोहित चावला ने बताया कि प्रोजेक्ट BRISP जिला पुलिस बद्दी का एक अहम प्रोजेक्ट है। उद्योगों व कामगारों की सुरक्षा के लिए यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, दून भाजपा मंडल अध्यक्ष एंव उद्योग विकास निगम के डायरेक्टर बलबीर ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.