नालागढ़ अस्पताल में लगेगी MRI मशीन:PGI जाने की जरूरत नहीं होगी, अढाई से तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे

नालागढ़6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।

हिमाचल के नालागढ़ अस्पताल में जल्द ही मरीजों को MRI करवाने की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में MRI मशीन को स्थापित करने के लिए दो निजी कंपनियाें फ्री में काम करने को तैयार हैं। ये कंपनियां मशीन स्थापित करने के साथ ही मशीन के कमरे का निर्माण भी करेगी।

MRI मशीन लगाने के लिए अढाई से तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकारी ग्रांट के साथ रेडक्रॉस के साथ साथ जन सहयोग भी लिया जाएगा।

अभी मरीजाें को PGI जाना पड़ता है

अभी तक MRI की सुविधा नालागढ़ के साथ लगते पंजाब और चंडीगढ़ में मिलती थी। लेकिन अब यह सुविधा नालागढ़ में भी शुरू होने जा रही है। नालागढ़ अस्पताल परिसर में बिल्डिंग के लिए स्थान का चयन भी हो चुका है। यहां पर आयुष्मान और हिमकेयर का कार्ड भी मान्य होगा।

MRI सुविधा मरीजों को मिलेगी: SDM

नालागढ़ के SDM महेंद्र पाल ने बताया कि नालागढ़ अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक और डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है।अब MRI की सुविधा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों को इसका फायदा मिलेगा।

खबरें और भी हैं...