नालागढ़ में आग से 60 लाख का नुकसान:पेपर प्रोडक्ट्स कंपनी में लगी थी आग; 1 करोड़ की संपति बचाई गई

नालागढ़3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी। - Dainik Bhaskar
आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

इंडस्ट्री एरिया नालागढ़ के मानपुरा स्थित सिद्धि विनायक पेपर प्रोडक्ट्स कंपनी में आग से 60 लाख का नुकसान हुआ। बीते दिन सोमवार देर शाम लगी उद्योग में आग से माल व मशीनरी को नुकसान पहुंचा, जबकि फायर बिग्रेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए देर रात तक मशक्कत करनी पड़ी थी।

हालांकि, अभी तक आग के कारणों का भी पता नही लग पाया है। जिसकी विभाग जांच कर रहा है। पेपर कंपनी के मालिक निशांत ने फायर बिग्रेड को आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट देते हुए 60 लाख का नुकसान बताया है।

आग पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
जानकारी के अनुसार देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए टीमें मशक्कत करती रही। फायर बिग्रेड ने समय रहते आग पर काबू पाया जिससे करीब एक करोड़ की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से रोका गया। फायर स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि उद्योग में आग से 60 लाख का नुकसान व एक करोड़ की संपत्ति को बचाया गया। उन्होंने बताया कि देर रात तक आग बुझाने का कार्य चलता रहा।