हिमाचल में पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से हादसा हो गया। इसमें बाइकसवार घायल हो गया। घटना बद्दी-नवानगर क्रासिंग पर हुई। परवाणू स्थित टिंबर ट्रेल रोपवे पर फंसे सैलानियों को रेस्क्यू करने के बाद नालागढ़ लौट रही NDRF टीम ने घायल को बद्दी अस्पताल पहुंचाया।
हादसा सोमवार शाम को हुआ जब चंडीगढ़ के सेक्टर-37 मे रहने वाला विवेक नामक युवक बाइक पर बद्दी से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। जब वह नवानगर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ गया। इसकी वजह से बाइक बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और विवेक सड़क पर गिर गया।
परवाणू टिंबर ट्रेल रोपवे की ट्रॉली में फंसे सैलानियों को रेस्क्यू करने के बाद नालागढ़ वापस लौट रही 14 NDRF RRC के जवानों ने विवेक को सड़क पर घायल पड़े देखा। विवेक को इतनी चोटें आईं थी कि वह चलने-फिरने में असमर्थ था। इस पर NDRF के एडिशनल कमांडेंट सागर सिंह पाल के निर्देश पर जवानों ने तुरंत विवेक को बद्दी अस्पताल पहुंचाया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.