नालागढ़ से पंजाब जाने वाली बसें बंद होंगी:HRTC के ड्राइवरों-कंडक्टरों को निर्देश- स्थिति तनावपूर्ण नजर आए तो सुरक्षित स्थान पर रूक जाएं

नालागढ़3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़ बस अड्डा - Dainik Bhaskar
नालागढ़ बस अड्डा

पंजाब में खालिस्तानी व कट्टरपंथियों की गिरफ़्तारी को लेकर गर्माए माहौल के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) भी अब अलर्ट हो गया है। निगम की ओर से चालकों व परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर स्थिति तनावपूर्ण हुई तो पंजाब रूट पर चलने वाली बसों को रोका जा सकता है।

रीजनल मैनेजर नालागढ़ जोगिंदर सिंह चौधरी ने बताया कि मौजूदा समय में नालागढ़ के विभिन्न रूटों से पंजाब के लिए बसें चल रही हैं, लेकिन हालात खराब होते हैं तो पंजाब के इन रूटों पर HRTC बस सेवा को बंद कर सकता है। नालागढ़ से पंजाब के लिए 2 रूटों पर बसें चलती हैं- नालागढ़ से रोपड़ और नालागढ़ से पंजाब होते हुए ऊना।

इन रूटों पर जाने वाले सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों को सावधानी बरतने और हालत गंभीर होने पर सुरक्षित वापस नालागढ़ को आने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अमृतसर जाने वाली बसों के लिए HRTC प्रबंधन द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि जालंधर से आगे तभी बसें ले जाएं, अगर स्थिति सामान्य हो।

खबरें और भी हैं...