बद्दी-नालागढ़ में बारिश ने बढ़ाई ठंडक:काले बादलों के बीच चमकी बिजली, तेज हवा और वर्षा से फसलों को नुकसान, लोगों के चेहरे खिले

नालागढ़3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के मैदानी एरिया बद्दी-नालागढ़ में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। एरिया में बढ़ रही गर्मी से तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। बीते कुछ दिनों में तापमान 28 डिग्री से अधिक हो गया था, लेकिन 2 दिन से क्षेत्र के मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली है।

मैदानी एरिया बद्दी-नालागढ में हुई बारिश अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 मार्च तक मौसम ख़राब रहने का अनुमान है और अगले 3 दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है।

लंबे समय के बाद हुई भारी बारिश
क्षेत्र में काफ़ी लंबे समय के बाद भारी बारिश हुई। रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापमान बढ़ने लगा था, लेकिन आज दोपहर हुई क़रीब 2 घंटे की भारी बारिश से तापमान गिरा है। किसानों को बारिश से नुक़सान भी हुआ है, क्योंकि खेतों में गेंहू की फसल की पैदावार है और तेज हवा व बारिश से फसल को नुक़सान हुआ।

खबरें और भी हैं...