नालागढ़ में किसानों का प्रदर्शन:बोले- केंद्र सरकार ने गारंटी कानून बनाने पर नहीं किया अमल, सभी फसलों पर MSP की मांग

नालागढ़6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़ में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान। - Dainik Bhaskar
नालागढ़ में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान।

हिमाचल के सोलन स्थित नालागढ़ में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने SDM महेंद्र पाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। कहा कि दिल्ली में दो वर्ष पहले किसान मोर्चा ने अपना प्रदर्शन इसलिए खत्म किया था कि केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने और गांरटी कानून बनाने का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक केंद्र सरकार ने एक भी मांग पूरी नहीं की।

सूरमुख सिंह ने कहा कि जो सब कमेटी बनाई जानी थी आज तक नहीं बनाई गई। जिसके चलते किसानों में भारी रोष पनप रहा है। किसानों ने दोबारा अपील करते हुए मांग पत्र दिया। कहा कि जो भी किसानों के साथ वादे किए गए थे, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य मांगों को पूरा किया जाए और सभी फसलों पर MSP रेट दिया जाए।

खबरें और भी हैं...