हिमाचल प्रदेश के सोलन में भाजपा 23 जून को त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन करेगी। इसके लिए प्रदेश के भाजपा ने नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं। बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया गया है। मंगलवार को प्रदेश संगठन मंत्री पवन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सम्मलेन स्थल पर तैयारियों को जायजा लिया।
सम्मेलन में करीब 7 हजार बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बूथ लेवल एजेंट भाग लेने वाले हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व पार्टी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि साल 2017 में भी इसी पुलिस ग्राउंड से पन्ना प्रमुख सम्मेलन करवाकर भाजपा ने सत्ता हासिल की थी। इतिहास दोबारा दोहराने के लिए यह सम्मेलन ऐतिहासिक होने जा रहा है। सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के 2029 बूथ के करीब 6087 बूथ पालक और करीब 500 ग्राम प्रमुखों पहुंचने वाले हैं। विधानसभा चुनाव की दृष्टि से त्रिदेव सम्मेलन अहम रहने वाला है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.