नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सोलन में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि हिमाचल में परिवर्तन की लहर चल रही है। जल्द जयराम सरकार विदा होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि नीलाम हुआ है। ऐसा करने वाले सचिवालय ओर पुलिस हेडक्वार्टर में बैठे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि CM जयराम ठाकुर रोजाना करोड़ों रुपए की घोषणा कर रहें, जबकि सरकार का खजाना खाली पड़ा है। यह घोषणाएं कभी पूरी होने वाली नहीं है। तीन माह में तो टॉयलेट भी नहीं बनता। उन्होंने कहा कि सीएम ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन में धकेला है। प्रदेश लगातार कर्जों के बोझ तले वाल डूब रहा है।
पीएम के सामने एक भी मांग नहीं रख पाए सीएम जयराम
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार हिमाचल आ रहे हैं, मगर मुख्यमंत्री और BJP के अन्य नेता उनके पास राज्य से जुड़ी मांगों को नहीं रख पा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में BJP की रैलियों पर भारी भरकम सरकारी पैसा खर्च किया जा रहा है। सरकार कोई जनहित का कार्य न कर इवेंट मैनेजर बन कर रह गई है। हालत ये हो गई है कि अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी कार्यकर्ताओं को परांठे पहुंचाने की लगाई जा रही।
उन्होंने कहा कि आज यक प्रदेश की सत्ता में पानी वाला, सड़कों वाला मुख्यमंत्री सामने आए हैं, लेकिन जयराम प्रदेश की राजनीति में युवाओं के साथ धोखा और फरेब करने वाले मुख्यमंत्री के नाम से याद रखें जाएंगे। अग्निहोत्री ने कहा कि इसका जीता जागता सबूत पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.