हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के प्रदेश में वीरभद्र सिंह मॉडल नहीं होने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमन सेठी ने गुरुवार को सोलन में कहा कि सत्ती का यह बयान बेतुका व तथ्य से परे है। उन्हें अपने चश्मे का नंबर बदलवाना चाहिए।
सेठी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह का विकास मॉडल नहीं तो किसका है। उन्होंने सत्ती को चुनौती दी कि वह उनके साथ पूरे हिमाचल का दौरा करें तो हर जगह वीरभद्र सिंह के विकास कार्य नजर आएंगे। यही वीरभद्र सिंह मॉडल जो हर जिला, तहसील, उप तहसील और ब्लॉक में दिखेगा। उन स्थानों पर विकास कार्यों की उद्घाटन व शिलान्यास पट्टिकाओं में लिखे नाम से भी जाहिर हो जाएगा कि यह काम किसने करवाए हैं।
सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सतपाल सत्ती अपने आप को सुर्खियों में बनाए रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। पार्टी में तो उन्हें कोई पूछता नहीं तो सुर्खियों में रहने के लिए वीरभद्र सिंह का नाम जपते हैं। प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के विकास मॉडल को पूरे प्रदेश की जनता जानती है। इसके लिए किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद की राजनीति भाजपा करती है कांग्रेस नहीं। उन्होंने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामो की जांच CBI से करवाने का स्वागत किया। साथ ही कहा कि इसमें गंभीर बात ये है की अभी तक इस केस में लिप्त किसी पुलिस वाले की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सरकार ऐसे किस दबाव में है जो पुलिस के अधिकारियों को बचा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.